Top News

लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई

 सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा_ हरिनाथ साहू

 कांके। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को रांची के कांके, हथिया पत्थर स्थित लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू, महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक परमेश्वर प्रसाद, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गौतम, प्रदेश के वरिष्ठ नेता मुकुल नायक  रांची जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू,जिला के वरिष्ठ नेता मोहम्मद जुल्फ़ान अंसारी, कार्यालय प्रभारी नंदू साव, जिला महासचिव सूरज यादव, अकबर अंसारी, सुशीला देवी, नेहा ठाकुर, शिखा देवी, अनीता तिर्की सविता देवी, अब्दुल अंसारी, राम मोहन नायक, शंकर प्रसाद, विजय साहू, हरि शंकर नायक, लखन मुंडा, प्रवीण यादव, अब्बुल अंसारी,अंकित कुमार , सुदर्शन नायक, शंभू यादव, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।  बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने की, जबकि संचालन प्रमोद प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। समानता, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करना होगा और सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि उनके द्वारा लिखित भारतीय संविधान में न सिर्फ मनुष्य का बल्कि पशु पक्षियों और सभी प्रकार के जीव जंतुओं का भी सुरक्षा और सम्मान का उल्लेख किया गया है।

गौरतलब है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। वे भारतीय संविधान के निर्माता, प्रख्यात समाज सुधारक और दलितों व वंचितों के अधिकारों के प्रबल समर्थक थे। उनके ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के संदेश ने समाज में जागरूकता और समानता की नई चेतना का संचार किया है।

इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post