Top News

स्वः अनिल टाइगर की याद में झारखंड फूड एवं चित्रकला प्रतियोगिता

काँके। काँके प्रखंड के मनातू गाँव में आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट के द्वारा स्व: अनिल टाइगर की याद में झारखंड फूड एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के एचओडी डॉ विनय भरत एवं सम्मानित अतिथि के तौर पर कुर्मी विकास मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, समाजसेवी लता देवी, आसिस्टेंट प्रोफेसर करमा कुमार, मुखिया पूनम देवी, उपमुखिया प्रतिमा देवी, ग्राम प्रधान राजेश मुंडा, अनुज महतो, रंजीत महतो एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे l ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुप कुमार महतो ने कहा कि फूड प्रतियोगिता में ललिता देवी ग्रुप को प्रथम पुरस्कार,सुदाम देवी ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार एवं रिया कुमारी ग्रुप को तृतीय पुरस्कार दिया गया l साथ ही मनातू गाँव के सरकारी एवं गैर सरकारी दोनों विद्यालयों के सभी वर्गों के बच्चों को चित्रकला प्रतियोगिता के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया l इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी सदस्य जिनमें सचिव संजय कुमार महतो, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अजित कुमार,आशीष कुमार, रामप्रसाद महतो, प्रेम किशोर महतो अर्जुन महतो बल्लू, फुलेश्वर महतो अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे l

Post a Comment

Previous Post Next Post