भीम आर्मी ने निकाला भव्य शोभा यात्रा
हजारीबाग:- हजारीबाग के अंबेडकर चौक पर स्थित महामानव बाबासाहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर उनकी 135 वीं जयंती पर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज ने माल्यार्पण किया साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष शहादत अंसारी और हजारीबाग जिला अध्यक्ष एंड. कृष्णा कुमार ने भी माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के समय हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महामानव बाबासाहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी का मनाने के साथ साथ सभी कार्यकर्ता और समाज का हर एक लोग बाबासाहेब के विचारधारा पर चलें और उनकी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करें बाबासाहेब ने जो संविधान देश को दिया है वो बेशकीमती है संविधान में बगैर जाति धर्म देखे सभी वर्गों को समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय दिया गया है। सभी नागरिकों को अपने अपने मौलिक अधिकार है और देश के प्रति मौलिक कर्तव्य भी है यही हमें अनेकता में एकता के सुत्र में बांध कर रखता है। संबोधन के बाद जिलाध्यक्ष कृष्णा की अध्यक्षता में बाबासाहेब का भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शहादत अंसारी शामिल रहे। इसके साथ ही भीम आर्मी जिला कमिटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र राम, महासचिव एंड. सुनील कुमार, मीडिया प्रभारी जैकी पासवान आसपा जिला प्रभारी बिनोद कुमार,आसपा जिला प्रवक्ता कामिल अख्तर इत्यादि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment