Top News

श्री श्री महावीर मंडल सुकुरहुटू कांके के चौथी बार अध्यक्ष बने राजकुमार महतो

कांके। सुकुरहूटू बाजार टाड़ कांके में श्री श्री महावीर मंडल केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति और डोल मेला समिति सूकूरहुटू का बैठक शनिवार को कांके उप प्रमुख अंजय बैठा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें वर्ष 2025  का आय ब्यय प्रस्तुत किया गया। साथ ही  पुरानी कमिटी को भंग कर नयी कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिये दो नाम प्रस्ताव में आया। राजकुमार महतो व हरिनाथ साहू का सर्वसम्मति न बनने के कारण पहली बार वोटिंग की व्यवस्था किया गया। जिसमें कुल 219 लोगों ने वोटिंग किया।  जिसमें राजकुमार महतो को 117 हरिनाथ साहू को 100 और 2 वोट अवैध  पाया गया। इस तरह राजकुमार महतो ने 17 वोट से जीत हासिल किया। इस प्रकार से राजकुमार महतो  अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बैठक में मुखिया अनिता मुंडा, बेनीराम महतो, राम कुमार दीपक, शत्रुधन महतो , प्रभात भूषण,दीपक कुमार, आकाश कुमार,रूपलाल महतो,सतीश महतो, अनिल कुमार, पुरुषोत्तम दास गोस्वामी,प्रकाश पहान के साथ सैकड़ों रामक्त ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post