कांके। बिहार राज्य के एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा कांके क्षेत्र में एक अस्पताल बनाए जाने को लेकर पिछले कई माह से जमीन खोजी जा रही थी। इसी क्रम में इस व्यक्ति को कांके के नेता ने अपने रिश्तेदार की सुकुरहुटू, चेड़ी, मनातू, सुंडील गांव स्थित रिंग रोड की जमीन दिखाई । इस व्यक्ति ने एक जगह पर 5 से 7 एकड़ जमीन पसंद की। जमीन प्रति डिसमिल की दर से तय भी कर लिया गया और खरीददार ने विभिन्न तिथियों को कार्यों व जमीन मालिकों को रूपये देने की बातचीत कर एकरारनामा कर क्षेत्र के प्रभावशाली नेता को 30 से 35 लाख रुपए दिये। लेकिन नेता ने किसी भी जमीन मालिक को एक भी रुपया नहीं दिया और स्वयं खा गया। वर्तमान में स्थिति यह है कि दो माह से बिहार राज्य का यह व्यक्ति उसे नेता को खोज रहा है। जिसने इसे जमीन दिलाई थी और यह नेता इतना प्रभावशाली है कि कांके क्षेत्र में 30 से 35 लाख रुपए की ठगी कर सड़क पर सीना तानकर चल रहा है और उसे व्यक्ति को हिम्मत नहीं हो रही है कि इससे क्या किया जाए। नेता को मुलाकात कर बार-बार पैसा वापस करने की बात कह रहा है। लेकिन ठगी करने वाला नेता कह रह शीघ्र ही आपका पैसा लौटा देंगे। ठगी का शिकार होने वाला व्यक्ति का मोबाईल भी अब नेता रिसीव नहीं करता है। बिहार का यह व्यक्ति अब इसके विरोध कोई भी बड़ा कदम उठाने को तैयार होगा यह कानून की शरण में जाएगा। यह बताना कठिन है क्योंकि वह भी बिहार का एक दबंग व्यक्ति है।

Post a Comment