Top News

सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा 5 से 11 मई तक फुटबॉल मैदान, गौशाला कांके में करेंगे

 

कांके। कांके स्थित गौशाला न्यास के फुटबॉल मैदान में श्री शिवाला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले भव्य शिव महापुराण कथा कार्यक्रम 5 मई से 11 में तक होगा। इस कार्य हेतू कार्यालय का  उद्घाटन किया गया। यह पावन कथा देश के विख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के श्रीमुख से संपन्न होगी, जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत बनाए गए कार्यालय का उद्घाटन श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी युगल किशोर मारू, भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश सिंह, तथा रांची के उप महापौर नीरज कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने समिति के इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी दीं।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शिव महापुराण कथा का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए पंडाल, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की तैयारियाँ तेज़ी से की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर कार्यालय की स्थापना से सभी व्यवस्थाओं के संचालन एवं समन्वय में सुविधा होगी।

इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य, स्वयंसेवक एवं स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं और शिव महापुराण कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। यह जानकारी कृष्णकांत मिश्र ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post