Top News

कांके अंचल के सुकुरहूटू मौजा के खाता संख्या-455 पर सरकारी बोर्ड लगाया गया

 


कांके।  उपायुक्त रांची के निर्देशानुसार कांके अंचलाधिकारी अमित भगत ने मौजा सुकुरहुट्टू, थाना नंबर 154, खाता नंबर 455, प्लॉट नंबर 1333, 1335, 1336 कुल रकबा 3.08 एकड़ सरकारी गैर मजरूआ खास भूमि को बचाने के लिए बोर्ड लगवाया। इसकी जानकारी देते हुए सीओ कांके अमित भगत ने बताया कि भू-माफियाओं द्वारा खरीदार को गलत सूचना देकर सरकारी भूमि का क्रय विक्रय किया जा रहा है। अब सरकार द्वारा वैसे सरकारी भुमि पर बोर्ड लगाया जाएगा ताकि कोई जमीन खरीदार भु माफिया द्वारा दी गई गलत सुचना से गलत जमीन नही खरीद ले। सीओ कांके के अनुसार अभी भु माफियाओ द्वारा सरकारी जमीन की बिक्री के बाद जब अंचल कार्यालय में जमीन संबंधित कागजात पहुंचती है तो ग्राहक अपने को ठगा महससु करता है। इस तरह की ठगी से बचने के लिए ही सरकार द्वारा यह काम किया जा रहा है। गुरुवार को कांके सीआई चितरंजन टुडू और अमीन जितेंद्र साहू ने सुकुरहुट्टू मौजा पर बोर्ड लगाया. अन्य राजस्व ग्राम के गैरमजरुआ भूमि पर भी शीघ्र ही बोर्ड लगाया जाएगा। कांके अंचल द्वारा नदी, नालों की जमीन और सरकारी भूमि का सर्वेक्षण भी किया जाएगा। और सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करने की ठोस पहल की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post