कांके। कांके प्रखंड कांग्रेस कमिटि द्वारा शुक्रवार को रिनपास सभागार में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने की। जिसमें पेशा कानून, मनरेगा पर चर्चा की गई. साथ ही बीएलए 2 का प्रशिक्षण कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिसमें बताया गया कि एसआइआर के समय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ व प्रखंड के चयनित 191 बीएलए किस तरह एक दूसरे के साथ सामंजस्य बैठाकर काम करेगें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट का प्रशिक्षित होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि एसआईआर में बूथ लेवल एजेंट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी इसलिए बीएलए पंचायत व गांव में पूरी तरह से प्रशिक्षित हो। जिससे किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटे। मनरेगा गरीबों का महत्वकांक्षी योजना था. जिसे भाजपा सरकार खत्म कर गरीब मजदूरों हक मारने का काम किया है। वहीं विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि कई वर्षों से लबित पेसा कानून को गठबंधन की सरकार ने लागू किया। जो आदिवासियों के हित में मील का पत्थर साबित होगा।
मौके पर जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, मुस्ताक आलम पप्पू, सीताराम मुंडा, गुलजार अहमद, सुनील सहाय, शशिभूषण राय, महेश कुमार मनीष, मदन कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन मुन्डा, रीता चौधरी, गौरीशकंर महतो, रोहित साहु, मिथिलेश तिवारी, हुसैन अंसारी, शाहजहां, लालचंद सोनी सहित प्रखंड, पचायत व मंडल अध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment