Top News

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में मक्का वैज्ञानिकों की राष्ट्रीय समूह बैठक 9 से 11 अप्रैल तक

 

कांके। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची और भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान,  लुधियाना के संयुक्त तत्वावधान में मक्का संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की राष्ट्रीय समूह बैठक 9 से 11 अप्रैल तक बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में होगी। 

आयोजन सचिव तथा बीएयू के आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग की अध्यक्ष डॉ मणिगोपा चक्रवर्ती ने बताया कि परियोजना के तहत मक्का अनुसंधान एवं विकास के लिए देश के 37 विश्वविद्यालयों में कार्यरत वैज्ञानिकों एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अधिकारियों सहित लगभग 250 लोग इस आयोजन में भाग लेंगे। 

भारत सरकार के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव सह आईसीएआर के महानिदेशक डॉ मांगीलाल जाट 9  अप्रैल को उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे जबकि बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे और आईसीएआर के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ डीके यादव सह अध्यक्ष होंगे।

बैठक में मक्का का क्षेत्र, उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने तथा क्लाइमेट स्मार्ट प्रभेदों के विकास पर विशद चर्चा होगी। साथ ही गत वर्ष देश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थानों में मक्का अनुसंधान एवं विकास पर हुए कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा सुधार के उपाय सुझाए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post