Top News

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) हजारीबाग के न्यास परिषद की बैठक


हजारीबाग:- जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) हजारीबाग के न्यास परिषद की बैठक सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त  शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद,  बरही विधायक मनोज कुमार यादव, माननीय बरकट्ठा विधायक अमित यादव, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो एवं उपविकास आयुक्त रिया सिंह सहित कई वरीय पदाधिकारी सहित मुखिया एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक में डीएमएफटी मद के द्वारा क्रियान्वित योजनाओं एवं पूर्व की न्यास परिषद के बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा और नए योजनाओं की स्वीकृति हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी के द्वारा डीएमएफटी मद के द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत क्रियान्वित एवं संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को खराब पड़े चापानलो का सर्वे कराते हुए मरम्मती कराने एवं आवश्यक पेयजल सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया गया। सभी मुखिया को भी इस संबंध में सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही नगर निगम के खराब पड़े मशीनों एवं सामानों को मरम्मती कराकर सदुपयोग में लाने का निर्देश दिया गया। 

एनटीपीसी के द्वारा बड़कागांव प्रखंड के ढेंगा में बनाई गई भवन में आवासीय विद्यालय का संचालन किए जाने का निर्णय लिया गया। इस विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड के तहत पठन पाठन का कार्य किया जाएगा। आवासीय स्कूल में विस्थापित परिवारों के बच्चों को भी पढ़ने की अनुमति दी जाएगी। बैठक में बताया गया कि सभी प्रखंडों में बनने वाले लायब्रेरी के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है।

बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि डीएमएफटी मद के द्वारा खरीदे गए सभी सामग्रियों को संचालन नियमित रूप से होने चाहिए। दिव्यांग लोगों को ट्राई साइकिल वितरण करने के संबंध में भी आवश्यक विचार विमर्श किया गया।

बैठक में हाथी प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों को सुरक्षा संबधी आवश्यक कदम उठाने को लेकर गंभीर रूप से विचार विमर्श किया गया। जिस पर उपायुक्त न कहा कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को पक्के मकान में शिफ्ट किया जाएगा। उक्त क्षेत्रों में मल्टीपसपर हॉल का निर्माण कराई जाएगी, जिसका इस्तेमाल लोगों को हाथियों के आक्रमण से बचाने के लिए किया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि हाथी प्रभावित क्षेत्र के लोगों एवं खनन प्रभावित व्यक्ति जिन्हें आवास नहीं मिला हैं उन्हें जांचोपरांत आवास देने के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे एवं हाई मास्क लाइट लगाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठके में हजारीबाग जिलांतर्गत सभी सरकारी आवासीय विद्यालय/छात्रावास, कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासित विद्यालय व छात्र/छात्रावास, पीएम श्री विद्यालयों, सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय में सुरक्षा व आधुनिक शिक्षा निर्बाध रूप से संचालन हेतु निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सोलर पैनल, इनवर्टर एवं बैटरी के अधिष्ठापन कार्य एवं सभी आवासीय विद्यालय में सोलर इंडक्शन एवं सोलर हीटर के अधिष्ठापन पर सहमति दी गई।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि, पर्यावरण, स्वच्छता, भौतिक अवसंरचना आदि विभिन्न जनहितकारी मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post