आशीष कुमार साव
हजारीबाग:- डेबो साहू भवन के समीप अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडलीय अध्यक्ष अमित साहू ने की, जबकि संचालन युवा अध्यक्ष बीरबल साहू ने किया। इस अवसर पर नवनिर्मित साहू भवन का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों की बड़ी भागीदारी रही और पूरे वातावरण में उत्साह एवं भाईचारे की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती संगठन की सक्रियता से आती है और इसके लिए सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने नवनिर्मित साहू भवन को सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बताते हुए कहा कि यह भवन आने वाले समय में शिक्षा, सामाजिक विचार-विमर्श और सामुदायिक कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण स्थल बनेगा।प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने अपने संबोधन में कहा कि महासभा का उद्देश्य समाज को संगठित, शिक्षित और जागरूक बनाना है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नेतृत्व संभालने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुट समाज ही विकास की नई इबारत लिख सकता है। अनुमंडलीय अध्यक्ष अमित साहू ने अध्यक्षीय संबोधन में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साहू भवन का निर्माण समाज के सहयोग और एकजुटता का परिणाम है। यह भवन समाज की पहचान और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि होली मिलन समारोह आपसी प्रेम, सद्भाव और संगठनात्मक मजबूती को और प्रगाढ़ करेगा। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, जिला अध्यक्ष राजेंद्र साहू, अनुमंडलीय अध्यक्ष अमित साव, अनुमंडलीय उपाध्यक्ष महेंद्र साव, अर्जुन साव, पूर्व अध्यक्ष मुकुंद साव, सीताराम साव, अशोक गुप्ता, युवा अध्यक्ष बीरबल साहू, मुखिया मोहन साव, द्रौपदी देवी, रेखा देवी, गोविंद साव, पूर्व उप प्रमुख प्रीति गुप्ता, चौपारण अध्यक्ष मुनेश्वर गुप्ता, पदमा अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ग्राम अध्यक्ष कैलाश साव, मोहन साव, उमेश गुप्ता, राजेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ राजू साव, परमेश्वर साव, बालेश्वर साव, नारायण साव, राजेश साव, विकास गुप्ता, दीपक गुप्ता, बुधन साव, गणेश साव, सुरेश साव, प्रकाश साव समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment