कांके। ऑल इंडिया पोस्टल एससी, एसटी एंप्लॉयर वेलफेयर एसोसिएशन झारखंड सर्किल के प्रथम सम्मेलन की अध्यक्षता नवनिर्वाचित सर्कल सेक्रेटरी ओम प्रकाश चौधरी द्वारा किया गया। इसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ डाक अधीक्षक रांची विनोद कुमार पंडित व डाक निरीक्षक रांची दीपक कुमार उपस्थित हुए। इस एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी महेश महतो और बिहार के सर्कल सेक्रेटरी राकेश कुमार भी शामिल हुए । कार्यक्रम में एसोसिएशन एवं बाबा साहब के विचारों को प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचाने पर बल दिया गया एवं कहा गया कि आपसी एकजुटता को मजबूत कर अच्छे दिशा में कैसे कार्य करें
कार्यक्रम में एसोसिएशन झारखंड सर्किल के प्रमुख पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। जिसके सर्कल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, सर्कल सेक्रेटरी ओम प्रकाश चौधरी, ट्रेज़रर सत्यवीर सिंह एवं अन्य की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में संजय टूटी, विनय राम, देवनारायण रविदास, संदीप तिग्गा, सोनम कुमारी, श्वेता कश्यप, नीलू मुंडा, अजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार, उषा मुंडा आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment