कांके। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झा.मु.मो) के युवा नेता तनवीर आलम ने ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों, राज्यवासियों एवं कांके क्षेत्रवासियों को दिली मुबारकबाद दी है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारा, प्रेम, शांति और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति करुणा, सहयोग और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौके पर सभी आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर खुशियां बांटें और समाज में एकता को मजबूत करें। तनवीर आलम ने आगे कहा कि ईद हमें त्याग, समर्पण और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देती है। इस दिन हम सभी को गरीबों और असहायों की सहायता कर सच्चे मायनों में ईद की खुशियों को साझा करना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ करते हुए कहा कि सभी लोग सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस पर्व को मनायें।

Post a Comment