Top News

बीएयू में मुर्गी पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

 

कांके। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में चल रही कुक्कुट प्रजनन संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की अनुसूचित जाति उप योजना के तहत पशुचिकित्सा महाविद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चतरा जिला के कुल 25 किसानों ने भाग लिया। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को ग्रामीण क्षेत्रों में वैज्ञानिक बैकयार्ड मुर्गी पालन के विभिन्न पहलुओं जैसे उन्नत आवास प्रबंधन, संतुलित आहार निर्माण, टीकाकरण, रोग नियंत्रण एवं पोल्ट्री उत्पादों के मूल्य संवर्धन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी किसान को झारसीम नल का एक माह आयु का 50 चूजा, फीडर, वाटरर एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।

अनुसंधान निदेशक डॉ पीके सिंह, पशुचिकित्सा संकाय के डीन डॉ एमके गुप्ता तथा पशुपालन प्रसार विभाग के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार पांडेय ने वैज्ञानिक पशुपालन के विविध पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों के आए संवर्धन में इसकी भूमिका को रेखांकित किया।

परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ रविंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post