बड़कागांव :- बड़कागांव में रामनवमी की ऐतिहासिक परंपरा को सशक्त करने के उद्देश्य से सांसद दंड वितरण अभियान–2026 के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में विधानसभा परिसर में बड़कागांव मंडल के 75 अखाड़ों को दंड वितरित किए गए, जबकि उरीमारी मंडल के नयाटांड़ पंचायत भवन में 95 अखाड़ों को दंड प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। उन्होंने इस पहल को सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन और पारंपरिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने वाला सराहनीय कदम बताया।इसी क्रम में शिवाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित महापंचायत में ‘रामनवमी महुदी मार्ग विवाद’ पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता के आधार पर जल्द समाधान निकलने की उम्मीद जताई गई। महापंचायत में क्षेत्रवासियों की एकजुटता और उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला।स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे आयोजन न केवल परंपराओं को मजबूत करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment