Top News

पिठोरिया में एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई

 

कांके। शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार पिठोरिया क्षेत्र मे धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

पिठोरिया के पिठोरिया ईदगाह, पिरुटोला ईदगाह, ऊपर कोनकी जामा मस्जिद, नयाटोली ईदगाह, कोकदोरो ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शुक्रवार रात चांद दिखने के बाद मुस्लिम संस्थानों के द्वारा ईद का त्योहार मनाए जाने की घोषणा की थी। ईद को लेकर पिछले कई दिनों से बाजारों में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी खरीदारी में व्यस्त थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ईदगाहों और चौक चौराहो पर पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज के बाद लोगों ने घरों में सेवई, खीर और अन्य पकवान बनाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post