Top News

बहोरनपुर में प्रकृति पर्व सरहुल की धूम पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने मांदर की थाप पर किया पारंपरिक नृत्य

सरहुल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी अटूट आस्था, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक एकता का प्रतीक है : मुन्ना सिंह 

हजारीबाग:- सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत गुरहेत पंचायत के बहोरनपुर गांव में प्रकृति पर्व 'सरहुल' बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह मुख्य अतिथि के रूप से शामिल हुए और स्थानीय ग्रामीणों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं।


कार्यक्रम में आयोजन समिति के महेश तिग्गा मुखिया गुरहेत पंचायत), सुरेश तिग्गा, प्रीतम तिग्गा, बसंत केरकेट्टा सहित अन्य सदस्यों ने मुन्ना सिंह का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

मुख्य पहान ने उन्हें सरहुल का पवित्र फूल भेंट  किया, जो इस पर्व की विशिष्ट परंपरा है।

उत्सव के दौरान मुन्ना सिंह ने मांदर की थाप पर स्थानीय भाई-बहनों के साथ कदम से कदम मिलाकर पारंपरिक नृत्य किया। आदिवासी संस्कृति की इस जीवंत झलक का उन्होंने भरपूर आनंद लिया।

अपने संबोधन में मुन्ना सिंह ने कहा, "सरहुल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी अटूट आस्था, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक एकता का प्रतीक है।" उन्होंने लोगों से प्रकृति के संरक्षण के लिए जागरूक रहने की अपील की और सभी क्षेत्रवासियों को सरहुल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर बैहरी पंचायत के मुखिया पवन यादव विक्की कुमार धान, दिनेश यादव शंभू केरकेट्टा, सुभास्तम केरकेट्टा, प्रसन केरकेट्टा, सुनील तिग्गा, अरुण केरकेट्टा, नितेश केरकेट्टा, विक्रम केरकेट्टा, सुरेश केरकेट्टा, नीरज कुमार एवं मधु केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post