Top News

केंद्रीय युवा महावीर मंडल की बैठक में दसवीं बार अध्यक्ष चुने गये नंद किशोर सिंह चंदेल

 

रांची। श्रीचैती दुर्गा पूजा मंदिर, भुतहा तालाब में रविवार को केंद्रीय युवा महावीर मंडल की वार्षिक बैठक हुई। इसमें इस बार भी भव्य रूप में रामनवमी महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इसके सफल संचालन को लेकर नयी समिति गठित की गयी, जिसमें सर्वसम्मति से नंद किशोर सिंह चंदेल को दसवीं बार अध्यक्ष चुना गया। बैठक में अष्टमी और नवमी के कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई और उनके योगदान के लिए उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी का कार्यक्रम पहले से भी अधिक व्यापक और भव्य होगा। उन्होंने बताया कि सप्तमी पर अल्बर्ट एक्का चौक के पास भगवान श्रीराम का झंडा बांटा जायेगा। अष्टमी को शाम छह बजे राज्यसभा सांसद महुआ माजी मंच का उद्घाटन करेंगी। झांकी प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। नवमी को रामनवमी शोभायात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया जायेगा। 

गठित समिति में हैं शामिल

मुख्य संरक्षक : विनय सरावगी, मुख्य संयोजक उज्जवल सिन्हा, संजय पांडेय,लखन कुमार,वरिष्ठ संयोजक : शंकर दूबे, ललित ओझा,सोमवित माजी,मुख्य आयोजक : कुमार राजा,दीपू सिंह,अखिलेश राय, मुख्य सलाहकार : विनय सिंह, विक्रम सिंह सोनू, कोषाध्यक्ष : कविता वर्मा,वरिष्ठ संरक्षक : राजीव रंजन प्रसाद,कृपा शंकर सिंह,हेम सिंह,जय सिंह यादव,रमेंद्र कुमार, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अजय तिर्की, संजय सिंह लल्लू,संजय जयसवाल, भावेश सिंह,मंटू पांडे,रंजन यादव, निखिल गोयल,निलेश चौधरी, विशाल पांडिया, दीपक ओझा, रोशन लाल यादव, मुरारी मंगल,रमेश अग्रवाल, अमर सिंह,जिम्मी गुप्ता, प्रशांत जयसवाल, रवि सिंह, नीरज सिंह, अमर सिंह, मुकेश शर्मा, शैलेश्वर दयाल सिंह, जितेंद्र साहू, वीरेंद्र प्रसाद,मंय गिरी, कमलेश यादव, विपिन कुमार सिंह, सुजीत सिंह, अनिल कुमार, संरक्षक : रीना सिंह,शीला उरांव ,अर्चना मिर्धा,सोनाली भट्टाचार्य, डॉक्टर पूजा,रोमा सरकार,सुनीता सिंह,रेखा साव,रेणु सिंह, सुनैना गुप्ता, रानू सिंह ,बसंती मंडल, नीतू लिंडा, राधा हेमरोम, संयोजक : राहुल सिंह, सागर कुमार सिंह,गौरव सिंह, रिशु रितेश, कैलाशी अरविंद सिंह,विजय पांडे, अशोक यादव, प्रेस सलाहकारद : उदय सिंह, सुनील कुमार सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष : अमित कुमार रॉय,आर्यन कुमार मेहता, अभिजीत कुमार सिंह,यह सिंह परमार,सीनू वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष : अमन ठाकुर,अभिजीत राज, शंकर अग्रवाल, अरूप मोदक, गजन तिवारी, सुमित कुमार, धीरज कुमार, हिमांशु कौशिक, कृष्णा सिंह मुंडा, आकाश कुमार, राकेश सोनी, सौरभ रॉय, उपाध्यक्ष : अभिषेक भारद्वाज,कुमार बंटी, अजीत सिंह, राजीव पांडे,करन सिंह, अभिषेक गोस्वामी, पंकज मिंज,रोहन सिंह, महासचिव : रियांशु चीकू, आकाश राणा, संतोष कुमार, सचिव : किशन सिंह, अनीश गुप्ता, विशाल कुमार रॉय,निलेश कुमार,जय, सह सचिव : अक्षत कुमार,आर्यन, राज सिंह राजपूत, अनीश वर्मा, सौरभ वर्मा, अमित कुमार।

Post a Comment

Previous Post Next Post