Top News

अल्पसंख्यकों के मुद्दे को सदन में उठाए जाने पर विधायक का आभार व्यक्त किया

 

कांके।  कांके विधायक  सुरेश कुमार बैठा द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले झारखंड अल्पसंख्यक वित विकास निगम, झारखंड राज अल्पसंख्यक आयोग, झारखंड राज्य हज समिति, में स्थायी निदेशक, सचिव व मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नहीं होने पर गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए विधानसभा सत्र में सवाल उठाया है और स्थायी पदस्थापन करने की मांग किये है इस पर आमया संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष व अल्पसंख्यकों के जानकार एस अली ने आभार जताया हैं वहीं  विधायक द्वारा अल्पसंख्यकों के विकास लिए उठाए गए गंभीर मुद्दों पर *अल्पसंख्यक विभाग के विधायक प्रतिनिधि मो फुरकान* ने  विधायक का आभार जताते हुए कहा कि  विधायक सुरेश बैठा अल्पसंख्यक के विकास के मुद्दों पर काफी गंभीर हैं उम्मीद करते हैं आने वाले दिनों में अल्पसंख्यकों के विभिन्न मुद्दों पर संज्ञान लेकर विधानसभा के पटल पर उठाते हुए पूरा करवाने का कार्य करेंगे मैं पुनः अपने और क्षेत्र के अल्पसंख्यकों की ओर से  विधायक को आभार व धन्यवाद देते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post