Top News

26 मार्च को निकलेगी रामनवमी की भव्य झांकी, तैयारी शुरू

 

रांची । रांची श्री रामनवमी श्रृंगार समिति, किशोरगंज परिवार की ओर से रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर अष्ठमी को भव्य झांकी निकाली जाएगी। झांकी को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे।

समिति ने बताया कि रामनवमी के दिन आने वाले श्रद्धालुओं और रामभक्तों का किशोरगंज चौक पर स्वागत किया जाएगा तथा प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष विक्रम सिंह, कुश साहू, संदर्भ पर्मण, धीरज पाण्डे, अमर सोनी, पियुष दुबे, आकाश सिंह, रवि वर्मा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post