कांके। भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य रूप से और हर्षोउल्लास के साथ रामनवमी पर्व मनाने हेतु श्री श्री महावीर मंडल कांके की बैठक महावीर मंदिर परिसर में शनिवार को हुई। बैठक में सर्वसहमति से अध्यक्ष मुकेश यादव बनाए गए। वही कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद राय, राजकिशोर वर्मा, राजकुमार महतो, विवेक प्रताप सिंह, सह संयोजक शशि यादव, महामंत्री संदीप यादव, कोषाध्यक्ष हरे कृष्णा महतो, सचिव बिहारी यादव, स्वागत अध्यक्ष दिनेश कुमार रूसिया, शिवकुमार महतो, कार्यालय मंत्री निरंजन कुमार, हर्ष पौडयाल, राजू राम, उपाध्यक्ष अनूप कुमार, निरंजन महतो, अनिल, विनोद वर्मा, विक्रम महतो बनाए गए। वहीं मुख्य संरक्षक अतीश कुमार सिंह, देवेंद्र प्रकाश स्वामी, संयोजक गिरजा शंकर पांडेय को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से बेनीराम महतो, किरण देवी, संजू विश्वास, इंद्रासन सिंह, रितेश तिवारी, सुनील सिंह, अनूप महतो, नितेश सिंह सहित दर्जनों राम भक्त शामिल हुए।

Post a Comment