वाहनों में लगाई आग, स्कॉर्पियो से कुचलना के बाद हमलावरों ने धारदार हथियार से किया हमला, गांव में तनाव
बड़कागांव। एक सप्ताह से चल रहे दो गुटों में नोकझोंक,लपड़ थप्पड़ गुरुवार की रात खूनी संघर्ष में बदल गया जिससे दो लोगों को मौत का घाट उतार दिया गया। घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव की है जहां खुनी संघर्ष में दो लोगों की मौत एवं 5 अन्य लोग घायल हो गए। मृतक का नाम रोहित साव पिता भीखन साव एवं प्रदीप साव पिता देवानंद साव उर्फ बेनी साव है। 5 घायलों में एक का इलाज रांची रिम्स,3 का हजारीबाग आरोग्यम एवं एक का हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त ग्रामीण सूत्रों के अनुसार नापोखुर्द निवासी विकास साव के घर में तोड़फोड़ करने की सूचना विकास को मिली। विकास एक स्कॉर्पियो वाहन जेएच 01-7798 में 8 लोग के साथ सवार होकर तेज रफ्तार के साथ ताड़ खजूर छीलने वाले हौसली से पहले प्रदीप साव पर पीछे से वार कर घायल कर दिया। तत्पश्चात रोहित साव पर हमला बोल कर घायल कर दिया। इसी बीच स्कॉर्पियो और नियंत्रित होकर बिजली का पोल एवं पड़ोसी का चार दिवारी को तोड़ते हुए पलट गया जिससे पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया जा रहा था इसी दौरान रोहित का मौत फतहा के पास हो गई। जबकि प्रदीप साव की मौत इलाज के दौरान हजारीबाग में हो गई। उक्त घटना के बाद गांव में रात भर अपरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस पहुंचकर रात भर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। बताया जाता है की घटना के पूर्व खेल मैदान में खड़ी प्रकाश साव का बोलेरो वाहन एवं ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया जिससे दोनों वाहन जलकर राख हो गया। घायलों में रोहित साव पिता निर्मल साव, बासुदेव राणा पिता भोला राणा एवं विनोद साव पिता खेमन साव तीनों नापोखुर्द का इलाज आरोग्यं हॉस्पिटल हजारीबाग, महेंद्र साव पिता भूटन ग्राम जोरदार केरेडारी का इलाज रांची रिम्स एवं सागर कुमार पिता लालदेव साव का इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस नापो खुर्द गांव पहुंचकर स्थिति पर पैनी नजर बनाई हुई है। उक्त घटना के बाद पुरा गांव तनावपूर्ण लेकिन फिलहाल नियंत्रण में है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कॉर्पियो वहां में पुलिस का बोर्ड लगाकर हमला किया गया है। जिसे आज दिन में पुलिस बोर्ड को जप्त कर लिया है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार विद्यालय मैदान में 5-6 राउंड फायरिंग किए जाने की भी बात कही गई।मामला अवैध कोयला कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसमें अपने-अपने वर्चस्व के माध्यम से कोयले की कारोबारी में दो दिन पूर्व नोक झोंक हुई थी। इधर दिन में घटना की सूचना पर विधायक रोशन लाल चौधरी और पूर्व विधायक नंबर प्रसाद भी नापो खुर्द गांव पहुंचकर घटना की जानकारी एवं पीड़ित परिवार से मिले। वही पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीण मुख्य चौक बड़कागांव आकर पोस्टमार्टम कर लौट रहे शव के साथ जाम कर दिया गया। इस दौरान मृतकों के आश्रितों को 25 -25 लाख मुआवजा दोनों की पत्नी को नौकरी बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था एवं अपराधियों को गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही दूसरी मंडली में विधायक रोशन लाल चौधरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने भी धरना पर भी बैठकर 50-50 लाख का मुआवजा नौकरी एवं अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार 7 लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। पुरी घटना क्रम पर बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में नापो खुर्द में पुलिस बल तैनात की गई है एवं स्थिति पर जायजा लिया जा रहा है।

Post a Comment