Top News

बीएयू में पारंपरिक उल्लास के साथ सरहुल मनाया गया

 

कांके। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में सरहुल पर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। प्रकृति पूजा के इस महत्वपूर्ण पर्व में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एससी दुबे  ने कहा कि सरहुल प्रकृति का पर्व है, जो हमें जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश देता है, जो पृथ्वी पर सभी जीवों के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। 

कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ डीके शाही, कुलसचिव डॉ एस चट्टोपाध्याय एवं पशु चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता डॉ एमके गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पाहन द्वारा सरहुल पूजा संपन्न कराई गई तथा लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया। विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन सचिव डॉ आरपी माझी ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post