कांके। कांके क्षेत्र में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है ईद - उल - फितर (ईद) का पर्व। एक महीने रमजान के रोजा रखने के बाद
मस्जिद और ईदगाहों में सुबह ही ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, लोगों ने अकिदत के साथ ईद की नमाज अदा की, अमन चैन, भाईचारे और देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। एक दुसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, बच्चों से लेकर बुजुर्गों में ईद की खुशी देखी गई।
ईद का यह त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है, जहां लोग अपने गिले - शिकवे भूलकर नई शुरुआत करते हैं. इस मौके पर गांव से लेकर शहरों में भी खासा उत्साह दिखाई दे रहा है. लोग नए कपड़े पहनकर, इत्र लगाकर और पारंपरिक अंदाज में ईद की खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के सुकुरहुटू, सतकनादु, चूड़ी टोला, मिल्लत कॉलोनी, पतरा टोली, बाजार टाड़, भीठा, चंदवे, बोड़या, पिठोरिया स्थित ईदगाह और मस्जिदों में रोजगारों ने ईद की नमाज अदा की वही बाजार तन में कार्य अशरफुल ने ईद की नमाज ईदगाह में अदा कराई ईद के मुबारक मौके पर विधायक सुरेश कुमार बैठा, कांके न्यू मार्केट दुकानदार संघ के अध्यक्ष मोहम्मद चांद, पूर्व जिप सदस्य मोजीबुल अंसारी, हकीम अंसारी, झामुमो नेता सह सुकुरहुटू बड़ी मस्जिद के सदर अजीज अंसारी, झामुमो नेता समनुर मंसूरी, जावेद अख्तर अंसारी, सबीबुल रहमान, मो. फुरकान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, अईनुल हक अंसारी सहित कई ने कहां के क्षेत्र की जनता को ईद की मुबारकबाद दी है।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद---- ईद त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। मस्जिदों और ईदगाहों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि ईद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके, पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार इलाकों में नजर बनाए हुए थीं। प्रखंड के सभी नागरिकों ने ईद के मौके पर एक दूसरे को बधाई दिए। वही सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह त्योहार हमें इंसानियत, भाईचारे और एक दूसरे के प्रति सम्मान का संदेश देता है।


Post a Comment