रामनवमी पूजा के अवसर पर हिंदू महापरिवार द्वारा अष्टमी के दिन अल्बर्ट एक्का चौक पर भव्य मंच का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजेश अयान ने की। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, समाजसेवी भैरव सिंह सहित प्रदेश अध्यक्ष सौमेन दत्ता, महिला अध्यक्ष नम्रता सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष संदीप गुप्ता और श्वेता सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इस अवसर पर राजेश अयान ने बताया कि यह आयोजन का 11वां वर्ष है और पिछले 11 वर्षों से हिंदू महापरिवार रामभक्तों की सेवा के लिए मंच और सेवा शिविर का आयोजन करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना, युवाओं को आगे लाना और राष्ट्र सेवा का संकल्प मजबूत करना है।
समारोह में सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। मंच से झांकियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया, वहीं रामधुन पर रामभक्तों ने भक्ति भाव से नृत्य किया।
नवमी के दिन आयोजित सेवा शिविर में चना, चिप्स, मिक्सचर, अंगूर, चॉकलेट और बुंदिया का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों, रामभक्तों, कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों और पुलिस प्रशासन को भगवा पगड़ी, राम पट्टा और चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर 1000 से अधिक रामभक्तों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सौमेन दत्ता, अमित जैन, विकास शर्मा, सुमित सिंह, विकास मौर्य, रवि प्रकाश, संदीप गुप्ता, नम्रता सोनी, अभय तिवारी, रोहित प्रकाश, शशि कुमार, गुड्डु सोनी, विकास शुक्ला, सौरव कुमार, बिनय कुमार, रवि शर्मा, निशांत रंजन, दिनेश सिंह, श्वेता सिंह, स्वप्ना चटर्जी, प्रदीप महांसारिया, रागिनी जायसवाल, राजेश कुमार, सतीश सोनी, अनिता जायसवाल, दित्या घोष, विकास श्रीवास्तव, उमा शंकर, संतोष सिंह, प्रियंका कौर, आनंद साहू, ईशान राज, राहुल, विक्की, बीके शर्मा, संतोष कुमार, प्रणव रंजन, डॉली कुमारी, अशोक ठाकुर, रोहित सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment