रामगढ़। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति, रामगढ़ के तत्वावधान में महोत्सव की तैयारियों को और अधिक सुव्यवस्थित एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से महासमिति की कमेटी का विस्तार किया गया। महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में मंगलवार को होटल ला मैरिटल के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कमेटी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर महासमिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व अध्यक्ष छोटू वर्मा एवं दिपक मिश्रा के सहित कई गणमान्य सदस्य सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं रामभक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अलग-अलग दायित्वों का निर्धारण किया गया। महासमिति के विस्तार का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना तथा आयोजन को भव्य, अनुशासित और सफल बनाना है। इस दौरान महासमिति के कमेटी का विस्तार करते हुए महासचिव के दायित्व में विशाल जायसवाल, ओम प्रकाश कुशवाहा, ब्रजेश पाठक, अविनाश राम, कोषाध्यक्ष शशि शेखर सिंह के सहित संरक्षक,उपाध्यक्ष, सचीव, मातृशक्ति, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया। महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि रामनवमी महोत्सव रामगढ़ की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इस पावन पर्व को लेकर पूरे जिला में विशेष उत्साह रहता है। उन्होंने सभी रामभक्तों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से अपील की कि वे इस पावन आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाएं और महोत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ की कमिटी का किया गया विस्तार
kosha news
0

Post a Comment