Top News

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण

  

रांची। रामनवमी के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी के द्वारा 25 क्विंटल चना, 5 क्विंटल गुड और पांच ड्रम शरबत का वितरण किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह आस्था का पर्व है, प्रभु श्री राम हमारे आराध्य हैं मेरी उनसे विनती है कि वह प्रधानमंत्री को भी थोड़ी सद्बुद्धि दें ताकि वे बिहार और झारखंड को जल्द से जल्द विशेष राज्य का दर्जा दें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भी अब हर मीटिंग में विशेष राज्य का मुद्दा उठा रहे हैं यह सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यहां के खनिज संपदा का भरपूर उपयोग किया जा रहा है और बिहार झारखंड को ही उपेक्षित रखा जा रहा है यह विचारणीय है, उन्होंने कहा कि यहां कल कारखाने खोले जाएं ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके, अगर ऐसा नहीं किया गया तो यहां की खनिज संपदा को बाहर नहीं ले जाने दिया जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, बबन चौबे, हरिहर सिंह, रोहित पटेल,सुजीत सिंह, सुधीर सिंह, वीरेंद्र ओझा, जेपी सिंह, कालू यादव आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post