बड़कागांव :- बड़कागांव के नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर भौगोलिक, ऐतिहासिक एवं स्थानीय हालात का जायजा लिया। उन्होंने अपने दल-बल के साथ महुदी, चौपदार बलिया और बादम महुगाईकला समेत कई गांवों में भ्रमण कर विशेष रूप से जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि ईद और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है, लेकिन विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अशांति फैलाने की कोशिश की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की और आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
गश्ती दल में एसआई राकेश खवास, एएसआई बसंत भगत, रामनिवास सिंह सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Post a Comment