Top News

108 वाँ राम जन्मोत्सव सह डोल मेला सुकुरहुटू, कांके में हर्षोल्लास के साथ संपन्न

 


कांके। श्री श्री महावीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति व डोल मेला सूकूरहुटू, कांके के तत्वावधान में आयोजित रामजन्मोत्सव 108 वा वर्ष पूरे धूमधाम उत्साह श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ महावीर मंडल अध्यक्ष राजकुमार महतो के नेतृत्व में पूरे आयोजन को भब्य और सुव्यवस्थित रूप दिया गया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम का डोला जो पूरे गाँव मे भ्रमण साथ ही अस्त्र शस्त्र चालान प्रतियोगिता रही। जिसमे विभिन्न अखाड़ों के प्रतिभागियों ने अपने पारंपरिक कौशल शौर्य और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया तलवार लाठी और अन्य पारंपरिक हथियारों के करतब देख दर्शको में जोश भर गया और पूरा क्षेत्र धार्मिक- सांस्कृतिक उमंग से सराबोर हो गया साथ ही इस वर्ष मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर स्वागत किया  अध्यक्ष राजकुमार महतो ने सभी श्रद्धालुओं समिति सदस्यों और प्रशासन के साथ साथ मुस्लिम समुदाय और विशेष कर महिलाओं का आभार जताते हुए कहा रामनवमी के यह पर्व  हमें एकता भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है जिसे हम सभी ने मिलकर सफल बनाया.

 कार्यक्रम के सफल आयोजन में महावीर मंडल के अध्यक्ष राजकुमार महतो,मुख्य संरक्षक कांके उप प्रमुख अजय बैठा,रामकुमार दीपक, सचिव बेनी राम महतो,कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर महतो, सुषमा देवी, राम लखन मुंडा,संजीव कुमार, सुनीता देवी ,अजीज अंसारी, जावेद मंसूरी, सैयद मंसूरी, अमीन मंसूरी, अनिता मुंडा, परमानंद कुमार, रूपलाल महतो,सतीश कुमार,आकाश कुमार,अनिल कुमार,राजेश महतो,शिव शंकर महतो,मनोज कुमार, प्रकाश पहान,नसीब लाल महतो,नागेस्वर महतो,दीपक कुमार, शिव कुमार संतोषी,अमित कुमार,उमेश साहू, दीपु,पुरूषोत्तम दास गोस्वामी,, सचिन दास गोस्वामी,प्रभात भूषण के साथ पूरे ग्रामवासियों विशेष कर महिलाओं का विशेष योगदान  रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post