Top News

मॉनिटरिंग टीम ने बीएयू में गेहूं एवं जौ अनुसंधान कार्यों की सराहना की

कांके। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल, हरियाणा की एक मॉनिटरिंग टीम ने बृहस्पतिवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया तथा गेहूं एवं जौ संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत बीएयू में चल रहे शोध कार्यों की समीक्षा की।

मॉनिटरिंग टीम में करनाल से आये वरीय वैज्ञानिक (पौधा प्रजनन) डॉ संतोष बिश्नोई तथा डॉ रवीन्द्र कुमार (पौधा रोग) शामिल थे। बीएयू में परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ सूर्य प्रकाश ने बताया कि टीम ने प्रायोगिक प्रक्षेत्रों के भ्रमण के बाद शोध कार्यों की सराहना की तथा जौ की छिलका रहित किस्मों पर ज्यादा शोध कार्य करने पर बल दिया ताकि बेहतर लाभ के लिए किसानों के बीच छिल्का रहित जौ किस्मों को प्रसारित किया जा सके। 

टीम ने कुलपति डॉ एससी दुबे तथा अनुसंधान निदेशक डॉ पीके सिंह से भी मुलाकात की तथा गेहूं और जौ के क्षेत्र में झारखंड के लिए शोध प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post