Top News

कांग्रेस नेता को पितृ शोक


कांके। रांची जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष उनील महतो के पिता लक्ष्मण महतो 95 वर्ष का  गुरुवार को घर पर ही निधन हो गया। स्वर्गीय लक्ष्मण महतो मेलाटांड़, तालाब रोड स्थित सुकुरहुटू गांव की निवासी थे। यह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनके पुत्र उनिल महतो ने बताया कि इनका अंतिम संस्कार जुमार नदी स्थित सुकुरहुटू  मुक्तिधाम पर 27 फरवरी को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इनके निधन पर विधायक सुरेश कुमार बैठा, उप प्रमुख अंजय बैठा, भाजपा कार्यकत्ता राज कुमार मह्तो, प्रभात भूषण, लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू व काग्रेस पार्टी के   मुस्ताक आलम, रीता चौधरी, शालिग्राम महतो, अशोक महतो, मदन कुमार महतो, अर्जुन मुण्डा, गौरी शंकर महतो,  महेश कुमार मनीष, विनोद साहू, लालचंद सोनी, अरविंद कुमार राम, दिलेश्वर महतो, संजर खान, जमील अख्तर सहित कई ने गहरा शोक प्रकट किया हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post