Top News

हजारीबाग में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश चन्द्रवंशी का संकल्प पत्र विमोचित


 यह संकल्प पत्र हजारीबाग के समग्र विकास का स्पष्ट विज़न डॉक्यूमेंट है : सांसद मनीष जायसवाल

शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक बनाने का रोडमैप : विधायक प्रदीप प्रसाद 

योजनाबद्ध विकास की ठोस रूपरेखा से बदलेगा शहर का स्वरूप : बरही विधायक मनोज यादव

जनता के सहयोग से स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक हजारीबाग का निर्माण हमारा लक्ष्य : महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार "चन्द्रवंशी"

आशीष कुमार साव 

हजारीबाग:- विधायक जनसेवा कार्यालय परिसर में  भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार "चन्द्रवंशी" के समर्थन में संकल्प पत्र का विधिवत् विमोचन किया गया। यह संकल्प पत्र हजारीबाग को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर बनाने की दिशा में एक व्यापक एवं दूरदर्शी पहल है, जिसमें नगर विकास के सभी महत्वपूर्ण आयामों को शामिल किया गया है।

संकल्प पत्र में हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के विकास हेतु निम्नलिखित प्रमुख संकल्प शामिल हैं:

▪️अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण, जिसमें गोवंशों की देखभाल, आवास और उपचार की व्यवस्था होगी।

▪️व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता।

▪️डेली मार्केट का आधुनिकीकरण, पिंक टॉयलेट, स्वच्छ पेयजल और आधुनिक जलनिकासी व्यवस्था।

▪️हर घर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने हेतु जल व्यवस्था सुदृढ़ करना, कुओं व तालाबों का संरक्षण तथा नए चापाकल की स्थापना।

▪️प्रत्येक वार्ड में सामुदायिक शौचालय, पिंक टॉयलेट, वेंडर प्वाइंट और आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण।

▪️बढ़ते वाहनों को देखते हुए उपयुक्त स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था।

▪️आधुनिक मशीनों और तकनीक से नगर निगम क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाना।

▪️नए पार्कों का निर्माण और पुराने पर्यटन स्थलों का जीर्णोद्धार व विकास।

▪️डंपिंग ग्राउंड का निर्माण तथा वार्डों में सीसीटीवी कैमरा और हाईमास्ट लाइट की स्थापना।

▪️पूरे नगर निगम क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करना।

▪️युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम और खेल संरचना का विकास व आधुनिकीकरण।

▪️छात्रों हेतु निःशुल्क आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण।

▪️सभी वार्डों में वार्ड कार्यालय स्थापित कर स्थानीय स्तर पर समस्या समाधान व्यवस्था।

▪️नियमित सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, पशु व मानव टीकाकरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार।

▪️फुटपाथ दुकानदारों के लिए सुव्यवस्थित स्थान और व्यवस्था।

▪️आधुनिक मांस मछली मंडी केंद्र का निर्माण।

▪️सभी वार्डों में सड़क, नाली और नल-जल सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार।

▪️प्रत्येक वार्ड के गणमान्य नागरिकों की समिति बनाकर विकास योजना तैयार करना।

▪️आधुनिक डंप यार्ड के माध्यम से वैज्ञानिक कचरा निष्पादन व्यवस्था।

▪️प्रमुख चौक-चौराहों का चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक सिस्टम का आधुनिकीकरण।

▪️जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और कर वसूली हेतु सिंगल विंडो सिस्टम लागू करना।

इस अवसर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, संयोजक अशोक यादव, सह संयोजक दिनेश सिंह राठौर एवं आलोक कुमार, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केपी ओझा, आनंद देव, जिला महामंत्री सुमन कुमार पप्पु, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा, रत्ना सिन्हा, टौनी जैन, उदयभान नारायण सिंह, नरेंद्र कुमार, मनोज श्रीवास्तव, प्रकाश झा, बलराम शर्मा, इन्द्रनारायण कुशवाहा, मनमीत अकेला, शैफाली गुप्ता, कुणाल दुबे, अजीत चन्द्रवंशी, सुबोध सिन्हा, अनुपम सिन्हा, कयूम अहमद, तनवीर अहमद, महेंद्र राम बिहारी, रंजीत राम, सुमन राय, विनोद सिंह, अशोक राणा, प्रकाश कुशवाहा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों के वक्तव्य

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह संकल्प पत्र हजारीबाग के सर्वांगीण विकास का दूरदर्शी दस्तावेज है। इसमें शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान से लेकर आधुनिक नगर निर्माण तक की स्पष्ट कार्ययोजना है। मुझे विश्वास है कि जनता के समर्थन से यह विज़न शीघ्र ही धरातल पर दिखाई देगा।

 विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह संकल्प पत्र हजारीबाग को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर बनाने की दिशा में एक व्यापक एवं दूरदर्शी पहल है, जिसमें नगर विकास के सभी महत्वपूर्ण आयामों को शामिल किया गया है।

बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि हजारीबाग के विकास के लिए ऐसा समग्र और व्यवहारिक संकल्प पत्र अत्यंत आवश्यक था। यह केवल घोषणाएँ नहीं, बल्कि योजनाबद्ध विकास की ठोस रूपरेखा है, जिससे शहर की संरचना और व्यवस्था दोनों मजबूत होंगी।

महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि यह संकल्प पत्र जनता की अपेक्षाओं, सुझावों और जरूरतों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि हजारीबाग को स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक नगर बनाकर नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान किया जाए। जनता का विश्वास और सहयोग ही इन संकल्पों को साकार करेगा।

यह संकल्प पत्र हजारीबाग के सुनियोजित विकास की ठोस कार्ययोजना है। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से इन सभी योजनाओं को धरातल पर उतारकर शहर को एक आदर्श नगर बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से हजारीबाग विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post