Top News

कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जूठन साव का निधन,शोक की लहर

आशीष कुमार साव

बड़कागांव। बड़कागांव टोला हेठगढ़ा निवासी कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी 80 वर्षीय जूठन साव का निधन होने पर गांव एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व स्वर्गीय साव अचानक गांव में ही गिर गए थे, जिन्हें इलाज के लिए रांची ले जाया गया। इलाज के बाद उन्हें आराम के लिए चिकित्सकों ने घर भेज दिया। लेकिन 10 -11 फरवरी के मध्य रात्रि पुनः उनकी स्थिति खराब हो गई और अपने निवास स्थान पर ही अंतिम सांस ली। गांव के श्मशान घाट में 11 फरवरी को अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके भतीजा तीला साव ने दी। स्व साव अपने पीछे पत्नी सहित पांच पुत्री छोड़ गए हैं। भूतपूर्व प्रमुख गुरूदयाल महतो को प्रखंड में शिक्षा का अलग जगाने में हर तरह का सहयोग करते रहे। वहीं समाजिक काम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन पर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो, अखिल भारतीय तैलिकसाहू समाज के बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष जगन्नानंद प्रसाद गुप्ता,सचिव कैलाश साव, कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार,कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक सोनी, बसंत नारायण सिंह, विशेश्वर नाथ चौबे, बुधनाथ महतो, पदुम साव, मोहन साव, डूभन साव, धनु प्रसाद निराला,दीपू साव, प्रेम साव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post