काँके। काँके प्रखंड के सूदूर ग्रामीण गांव मुरेठा में आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट मनातू के द्वारा दो सरकारी विद्यालयों के 300 बच्चों के बीच ग्रामीण एवं गरीब छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया l साथ ही सभी बच्चों को कलर पेंसिल बॉक्स एवं सभी 300 बच्चों को बिस्किट दिया गया l इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ विनय भरत, असिस्टेंट प्रोफेसर करमा कुमार, इंजीनियर वेदांत कौस्तिक, पीएचइडी स्कॉलर सौरभ मुखर्जी, गौतम सिंह, अर्जुन महतो बल्लू एवं दोनों स्कूल के पारा शिक्षक इन्द्राणी महतो, कैलाश महतो, दीपक महतो एवं घूरन लोहरा आदि अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे l ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुप कुमार महतो ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है साथ ही उनके अंदर लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास बढ़ता है l अबूवा अधिकार मंच के वेदांत ने कहा कि वह भविष्य में भी गांव में जाकर प्रतिभावान बच्चों को मदद करने का प्रयास करेंगे l डॉ विनय भारत ने कहा कि रांची से सुदूर इस गांव में सरकारी स्कूल के बच्चों में भी असीम प्रतिभाएं हैं, ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करना हम सभी का कर्तव्य हैं l
मुरेठा सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए ट्रस्ट ने कराया क्विंज़ प्रतियोगिता, बाँटा पुरस्कार
kosha news
0

Post a Comment