झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव प्रभारी नियुक्त किया
आशीष कुमार साव
हजारीबाग:- झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने आगामी नगर निगम , नगर परिषद एवं नगर पंचायत चुनावों को लेकर संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों के लिए के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं । यह नियुक्ति भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की स्वीकृति से की गई है। इस संबंध में झारखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव नवनीत कौर जी द्वारा दिनांक 13 फरवरी 2026 को आदेश जारी किया गया। नगर निकाय चुनाव प्रभारी की दूसरी सूची के अनुसार रांची के अनुसार रांची नगर निगम विक्की ठाकुर, शिल्पी कुमारी एवं विकास कुमार सिंह, हजारीबाग नगर निगम कोमल कुमारी, गिरिडीह नगर निगम अकीब जावेद, बेरमो नगर परिषद के लिए आशुतोष राय को प्रभारी बनाया गया। इस नियुक्ति पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने सभी नव नियुक्त प्रभारी नेताओं को शुभकामनाएं दी और संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई। हजारीबाग नगर निगम प्रभारी नियुक्त होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल कुमारी ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कही कि में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी नवनीत कौर एवं प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव जी को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मुझे हजारीबाग नगर निगम का प्रभारी नियुक्त कर विश्वास व्यक्त करने का काम किया है । उन्होंने आगे कहा कि वह संगठन के इस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी और पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

Post a Comment