Top News

श्री महावीर मंदिर, रामनवमी मुख्य अखाड़ा, जोड़ा पुल कांके स्थित शिवमंदिर में महाशिवरात्रि में होगी विशेष पूजा अर्चना

कांके। श्री महावीर मंदिर, रामनवमी मुख्य अखाड़ा, जोड़ा पुल, प्रेमनगर रोड कांके स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर पुरोहित सोनु पांडेय द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

 परिसर स्थित शिव-पार्वती मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मंदिर समिति के संस्थापक सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक  का आयोजन किया जाएगा।  गांवों, मुहल्लों से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजावट की जा रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालुओं में महाशिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पूजा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और क्रमबद्ध होकर पूजा करें व कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।

शिव भक्तों द्वारा दिन भर के पूजा पाठ के उपरांत शाम में 7 बजे शिव मंदिर की आकर्षक फूल सज्जा की जाएगी और विशेष पूजा अर्चना की जाएगी और शिव पार्वती विवाह और बारात का भी आयोजन किया जाएगा। पूजा पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post