Top News

रांची कृषि महाविद्यालय में दोदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

कांके । बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के रांची कृषि महाविद्यालय की दोदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता  शुक्रवार को शुरू हुई I 

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ एससी दुबे ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों के जीवन में खेलकूद का विशेष महत्व है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करते हैं। नियमित खेल गतिविधियों से शरीर मजबूत और सक्रिय रहता है। इससे अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने से एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है। कई विद्यार्थी खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी बनाते हैं, इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में अवश्य भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर कृषि संकाय के डीन डॉ डीके शाही तथा निदेशक छात्र कल्याण डॉ बीके अग्रवाल ने भी अपने उदगार व्यक्त किये I 

उद्घोषणा डॉ सुरभि सिन्हा और डॉ अमनदीप रंजन ने की I आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ शम्भूनाथ कर्माकर, उपाध्यक्ष डॉ शशि किरण तिर्की, सचिव डॉ नीरज कुमार एवं डॉ मिंटू जॉब तथा सह सचिव डॉ शिवम् मिश्र हैं I

विभिन्न दूरी और श्रेणी की दौड़-कूद प्रतियोगिताओं में लगभग 150 छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post