रांची: रांची विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संस्थान (आईएमएस) द्वारा 16 फरवरी 2026 (सोमवार) को “बजट 2026 – पे चर्चा” विषय पर अकादमिक ग्रुप प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से संस्थान परिसर में प्रारंभ होगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र समूह केंद्रीय बजट 2026–27 के विभिन्न क्षेत्रों का विश्लेषण कर अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बजट की प्रमुख घोषणाओं, आर्थिक प्रभावों और नीतिगत पहलुओं को समझने तथा उस पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्तव्य, समूह प्रस्तुति एवं पैनल चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और फीडबैक दिया जाएगा। श्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले समूहों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) भी प्रदान किए जाएंगे।
संस्थान प्रबंधन ने इसे छात्रों के लिए सीखने, विश्लेषणात्मक क्षमता विकसित करने और मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखने का महत्वपूर्ण अवसर बताया है।

Post a Comment