आशीष कुमार साव
बड़कागांव :- पांच दिवसीय पांचवें इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026 के 70 किलो में हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नयाटांड़ गांव निवासी मोहित कुमार पिता शंकर साव ने तीसरा स्थान ब्रांज मेडल जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया। यह पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 4 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक देश की राजधानी नई दिल्ली इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित की गई थी। उक्त प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेश के प्रतिनिधि भी भाग लिया था। मोहित कुमार किकबॉक्सिंग का खेल डिस्ट्रिक्ट लेवल से शुरू करते हुए 5 से 6 वर्ष की सफर में विभिन्न रैंकिंग हासिल करते हुए इंटरनेशनल स्तर पर अपनी जगह एवं पहचान बनाई। ग्रामीण सुदूरवर्ती गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना बहुत ही संघर्ष पूर्ण रहा है। 5 से 6 साल तक घड़ी मेहनत करते हुए उन्होंने जिला स्तर से शुरुआत की है। विभिन्न प्रतियोगिता में सफलता हासिल करते हुए उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचा है। मोहित की इस सफलता पर परिवार,गांव में खुशी एवं लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में दादा सुरेश साव, माता मंजू देवी, पिता शंकर साव, चाचा कंचन साव, आशीष साव, गणेश साव, पंचायत के मुखिया लीलावती देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रभु राम, मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार, पूर्व मुखिया अशोक महतो, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, डॉ पप्पू नायक,दीपक नायक,तुलेश्वर राम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं।

Post a Comment