कांके। प्रखंड के अरसंडे पंचायत में पंचायत सहायक सदस्यों का चार दिवसीय प्रशिक्षण पेसा कानून के विषय में दिया गया । इस कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर निशा देवी के द्वारा सभी सदस्यों को पेसा कानून के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।इस चार दिवसीय 10,11,12 एवं 13 फरवरी के सत्र में जिसमें कांके प्रखंड के 17 पंचायतों के पंचायत सहायक सदस्य शामिल हुए। सदस्यों को पेसा कानून के विषय में पूरी जानकारी दी गई और बताया गया कि पेसा कानून लागू हो जाने से पंचायत, गांव ,ग्रामीण ,ग्राम सभा को क्या-क्या फायदा हो सकता है । जैसे कि जल, जंगल ,जमीन, मौलिक अधिकार, शिक्षा सभी विषयों पर विस्तार से ट्रेनर निशा देवी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया और कैसे उस कानून का पालन किया जाए । इन सभी चीजों की जानकारी दी गई। उसमें हम लोगों का दायित्व हम लोगों का कर्तव्य क्या है इसके विषय में जानकारी दी गई। सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी बताया गया। पेसा कानून के विषय में कौन-कौन सी बधाएं आई इन सब चीजों के विषय में बताया गया और पूरी तरह से हम लोगों को कानून के विषय में जानकारी दी गई। सदस्यों को सशक्त, मजबूत बनाने की दिशा में भी पहल की गई और हम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी सदस्यों को बहुत ही ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण के बाद आप सभी अपने कार्यों को बखूबी पंचायत के ग्राम सभा में कर सकते हैं चार दिवसीय कार्यशाला में शामिल होने वाले चंद्रदीप कुमार, अर्जुन कुमार, चंदन सिंह, अमित रंजन, सुधू उरांव, रीता, खुशबू, मालों, अनीता, सफ़ीउला,अजय , अनीता , सुगति, दिव्या, नीतू, नुजहत, अख्तर एवं पंचायत सहायक उपस्थित हुए।

Post a Comment