Top News

वार्ड 31 से पार्षद पद के उम्मीदवार नीरज कुमार ने चलाया जनसंपर्क अभियान, ‘मोतीयों का हार’ छाप पर वोट की अपील

 


रांची: नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 31 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। पार्षद पद के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान। अभियान के दौरान समर्थकों में उत्साह देखा गया और लोगों से समर्थन देने की अपील की गई।

नीरज कुमार ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने चुनाव चिन्ह ‘मोतीयों का हार’ (क्रम संख्या 4) पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने वार्ड 31 के समग्र विकास का संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान कई स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और समर्थन का आश्वासन दिया।

अंत में नीरज कुमार ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और क्रम संख्या 4 पर ‘मोतीयों का हार’ छाप पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post