कुमार शुभम और स्नेहा तिग्गा ने सर्वोत्तम एथलीट का खिताब जीता
कांके। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 13 और 14 फरवरी को संपन्न कृषि संकाय की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वोत्तम एथलीट का किताब लड़कों के वर्ग में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के कुमार शुभम ने तथा लड़कियों के वर्ग में रांची कृषि महाविद्यालय की स्नेहा तिग्गा ने जीता।
विभिन्न दूरी की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले रेस डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, स्प्रिंट भाला फेंक, ट्रिपल जंप सहित लगभग 30 प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं जिनमें 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह में कृषि सकाय के पूर्व डीन डॉ असीम कुमार सरकार ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया तथा शारीरिक, मानसिक और भावात्मक विकास में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन आयोजन सचिव डॉ नीरज कुमार ने किया।

Post a Comment