Top News

रमजान के पाक महीने में जरूरतमंदों की मदद करें: तनवीर आलम

कांके।  कांके प्रखंड के समाजसेवी सह झामुमो के युवा नेता तनवीर आलम ने रमजान के पाक महीने में सभी रोजेदारों  से अपील की है कि पाक महिने में जरूरतमंदों व गरीबों को अपने हैसियत के हिसाब के अनुसार जरूर से जरुर मदद करें। खुदा की रहमत से सभी का घर गुलजार हो, खुशियों से भर जाए। ऐसा हमें अल्लाह करने की सीख देता है। तनवीर आलम ने बताया कि रमजान हमें इंसानियत, सब्र और भाईचारे का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा, "रोजा केवल भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं है, बल्कि अपने आसपास के उन लोगों की मदद करना भी है जो मुफलिसी में जिंदगी गुजार रहे हैं। यह महीना अपने रब को राजी करने और जन्नत हासिल करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पवित्र महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, नमाज अदा करें, रोजा रखें और कुरान शरीफ से जुड़कर अपनी जिंदगी को बेहतर बनाएं। रमजान का एक-एक पल बेहद कीमती है, इसलिए इसकी कद्र करनी चाहिए। कुरान शरीफ हमें जीवन गुजारने का सही तरीका बताता है, रमजान के महीने में   कुरान पाक की तिलावत और तर्जुमा जरूर पढ़नी चाहिए, लोगों को चाहिए कि तराबीह की नमाज में जरूर शामिल हो। यह महीना जन्नत हासिल करने का बेहतरीन महीना है, उन्होंने विशेष रूप से समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे गरीबों और लाचारों की दिल खोलकर मदद करें, ताकि हर जरूरतमंद रमजान के रोजों और ईद की खुशियों में बराबर का भागीदार बन सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post