महाशिवरात्रि पूजा को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
आशीष कुमार साव
बड़कागांव:- महाशिवरात्रि पूजा को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई,जिसकी अध्यक्षता प्रमुख फुलवा देवी कथा संचालन पत्रकार रितेश ठाकुर ने की। शांति समिति की बैठक में हिंदू-मुस्लिम के प्रभुत्व लोग तथा पंचायत के जनप्रतिनिधि लोगों ने अपनी बातें रखें। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि बुढ़वा महादेव में महाशिवरात्रि पूजा में कांडतरी तथा गुरुचट्टी गांव के आपसी वर्चस्व के कारण तनाव पूर्ण माहौल हो जाती है इसलिए सभी को मिलकर इसका समाधान निकालें।
बड़कागांव सर्किल इंस्पेक्टर ललित कुमार ने कहा कि बुढ़वा महादेव में महाशिवरात्रि पूजा शांतिपूर्ण मनायें तथा अश्लील गाना तथा सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने पर पैनी नजर रहेगी।पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, प्रमुख फुलवा देवी, जिप सदस्य सुनिता देवी,सीओ मनोज कुमार, इंस्पेक्टर ललित कुमार, पंसस सह सांसद प्रतिनिध कृष्णा राम, जिप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, मुखिया बेबी कुमारी, बासुदेव यादव, पूर्व मुखिया भीखन महतो, दीपक दास, बीगल चौधरी, रामसेवक सोनी,दीपक साव, दामोदर प्रसाद मेहता, रामधनी महतो,किशोर राणा, बसंत नारायण सिंह योगेंद्र महतो,सोनू इराकी,इंतेशार आलम,विकास कुमार,सहेश कुमार,एसआई सावित्री कच्छप,वरुण कुमार, रामराज भगवान सिंह, सुदेश कुमार, एसआई दीपक रोशन लकड़ा, हादी खान, रामनिवास सिंह के अलावे अन्य दर्जनों लोग शामिल थें।

Post a Comment