कांके। कांके जोड़ा पुल प्रेम नगर रोड स्थित रामनवमी मुख्य अखाड़ा में स्थापित श्री साई मंदिर का वार्षिक उत्सव रविवार 15 फरवरी को प्रातः 9 बजे से आयोजित की गई है।
संस्थापक अरुण सिंह और संचालक राहुल यादव ने बताया कि पुरोहित अक्षय पाण्डेय द्वारा मंदिर में सुबह 9 से विशेष पूजा अर्चना की जायेगी और साई भक्तों द्वारा पालकी भ्रमण का कार्यक्रम होगा। साथ ही साई नाथ भगवान का जलाभिषेक और पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया हैं। इस मौके पर मंदिर परिसर में भंडारा और साईनाथ का महाआरती भी होगी।


Post a Comment