कांके। कांके स्थित महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम रेन्डो पतरातू में छठा महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। फाइनल मुकाबला अतिश स्पोर्टिंग तुरप और अंश क्लब कांके के बीच खेला गया.
अंश क्लब कांके ने आतिश स्पोर्टिंग तुरप को 2 -1 से गोल दाग कर महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी 2026 का ख़िताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले का मेन ऑफ़ द मैच पीयूष वहीँ पुरे टूर्नामेंट मे भी सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी मैन ऑफ द सीरीज भी पीयूष को ही मिला. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांके विधायक सुरेश बैठा, चुट्टू के समाजसेवी हयात और इम्तियाज के हाथों मैन ऑफ द सीरीज मोटरसाइकिल पुरस्कृत किया गया. इससे पूर्व 40 प्लस खिलाड़ियों का भी मैच खेला गया। जिसमें प्लोन एफ सी लोहरदगा और ओल्ड इज गोल्ड टीम के बीच खेला गया। 40 प्लस मे प्लोन एफ सी लोहरदगा की टीम 1-0 से विजय रही. फाइनल मुकाबके मे मुख्य अतिथि के रूप मे कांके के विधायक सुरेश कुमार बैठा के हाथो विजेता और उप विजेता की टीम को पुरस्कृत किया गया.
विजेता टीम को 3 लाख रुपया नगद और एक बड़ा ट्रॉफी वही उपविजेता को 2 लाख रुपया नगद और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. मौके पर कांके विधायक ने स्टेडियम पर लाइट लगवाने की घोषणा की. वहीँ अथिति के रूप मे कांके सीओ अमित भगत, सीआई चितरंजन टुडू, हयात अंसारी, इम्तियाज़ अंसारी, मदन महतो, गोरी शंकर महतो, मौजूद थे. टूर्नामेंट को सफल बनाने मे अध्यक्ष संजय मुंडा, संदीप कुमार,राधा मुंडा,देवचंद मुंडा, भक्तु उरांव, श्याम उरांव, रंजन लकड़ा,अजय महतो, प्रकाश उरांव, जुगेश मुंडा,प्रभात करमाली का अहम योगदान रहा।



Post a Comment