Top News

मोराबादी अंतू चौक में एकदन्त डेन्टल क्लीनिक का उद्घाटन

 


कांके।  मोराबादी समीप अन्तु चौक में आधुनिक सुविधाओं से लैस एकदन्त डेन्टल क्लीनिक व इम्प्लांट सेंटर का  उद्घाटन  विधायक  सुरेश कुमार बैठा ने फीता काटकर किया

 यह क्लीनिक अनुभवी दंत चिकित्सक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार व डॉ. ब्यूटी कुमारी द्वारा संचालित की जाएगी। डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एकदंत डेंटल क्लिनिक की यह दूसरी शाखा है। इससे पूर्व में कांके ब्लॉक चौक पर इसकी शाखा सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। जिससे यहां के ग्रामीणों व आम जनता को काफी लाभ मिल रहा है। मोराबादी अंतू चौक में एचडीएफसी बैंक के ऊपरी तल्ले  में इस नये केंद्र के खुलने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ  राँची की जनता को दाँत के बेहतर इलाज और सफल इम्प्लांट की अत्याधुनिक  सुविधा उचित राशि पर उपलब्ध होगी। इस क्लीनिक में दांतों से संबंधित सभी बीमारियों और रूट कैनाल ट्रीटमेंट, आर्टिफिशियल कैंपिंग, दांतों की सफाई, टूथ ज्वेलरी, फ्रैक्चर, पायरिया जैसे रोगों का भी इलाज सफलतापूर्वक किया जाएगा।

​  इस  अवसर पर क्लिनिक के संचालक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार और डॉ. ब्यूटी कुमारी सहित सुनील कुमार, राजू डे, लालचन्द सोनी, रामचन्द्र सेठ, मंजु उराँव, विनय कुमार उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post