Top News

राष्ट्रीय तेली समाज के जिला संरक्षक सह समाजसेवी हवलदार कौलेश्वर साव का असामायिक निधन, शोक की लहर

गाजे-बाजे, गगनचुंबी उदघोष नारे एवं नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

आशीष कुमार साव 

बड़कागांव :- राष्ट्रीय तेली साहू समाज के हजारीबाग जिला संरक्षक सह समाजसेवी बड़कागांव निवासी 57 वर्षीय हवलदार कौलेश्वर साव पिता रूदन साव का बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। स्वर्गीय कौलेश्वर साव का पार्थिक शव को रिम्स रांची में पोस्टमार्टम के बाद रांची पुलिस लाइन में सलामी दी गई। तत्पश्चात शव बड़कागांव पहुंचने पर बादम रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप से ब्लॉक मोड़, थाना मोड, हॉस्पिटल मोड, मुख्य चौक होते हुए जुलूस निकालकर बरवाडीह गांव उनके आवास तक गाजे-बाजे एवं गगन चुंबी नारे के साथ ले जाया गया। साथ ही घर में हिंदू रीति रिवाज की प्रक्रिया पूरी करने के बाद निवास स्थान से शव यात्रा निकाली गई। पंकरी बरवाडीह हेठगढ़ा श्मशान घाट में अग्नि संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़ा पुत्र शिवशंकर कुमार उर्फ अर्जुन ने दी। इनका पैतृक गांव बड़कागांव प्रखंड के चुरचू गांव  था जो अब कंपनी के अधिग्रहण में कोल माइंस में विलीन हो गया। वर्तमान में झारखंड के मुख्य सचिव कार्यालय में हवलदार के पद पर पदस्थापित थे। परिजनों ने बताया कि बीती रात करीब 12:00 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और तुरंत रांची सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। लोग कहते हैं कि जो नौकरी में चले जाते हैं परिवार सगे संबंधी गांव मोहल्ले से समाज से अलग-अलग हो जाते हैं क्योंकि वे अपना समय नहीं दे पाते हैं। इस मिथ्या को तोड़ते हुए कौलेश्वर साव की सबसे बड़ी खूबी थी कि पुलिस विभाग में रहते हुए इन्होंने बड़कागांव विधानसभा के अलावा हजारीबाग,चतरा रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों में सामाजिक कार्यों में हाथ बटाते हुए अपनी अलग पहचान बना रखे थे। यहां तक कि इन जिलों या किसी भी क्षेत्र के लोगों की रांची शहर में किसी भी समस्या की जानकारी होने पर उनकी सहायता एवं समाधान के लिए दौड़े पैर पहुंच जाते थे। स्वर्गीय साव चार भाई में तीसरे नंबर पर थे। सबसे बड़ा भाई किसान एवं तीन भाई पुलिस विभाग में पदस्थापित थे। अपने पीछे पत्नी यशोदा देवी, दो पुत्र शिव शंकर कुमार उर्फ अर्जुन, कृष्णा कुमार, दो पुत्री सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। शव यात्रा एवं अग्नि संस्कार में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध लोग, सगे संबंधी, शुभचिंतक एवं समर्थक शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में मुख्य रूप से जिला महासचिव महेश प्रसाद साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष बेचन साव, राष्ट्रीय जनता दल के ओबीसी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी साव , प्रखंड अध्यक्ष जानकी साव, चंद्रिका साव,पंकज कुमार, अरविंद साव,  सुरेश साव, तपेश्वर कुमार साहू, मिथिलेश साव, के अलावे सैकड़ो लोग शामिल थें।

Post a Comment

Previous Post Next Post