Top News

राजीव रंजन मेहता के निधन से कांग्रेस ने एक अच्छा सिपाही खो दिया : जय प्रकाश भाई पटेल

आशीष कुमार साव 

हजारीबाग :-  जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम मे जिला कांग्रेस के महासचिव सह सदर प्रखंड 20 सुत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन मेहता उर्फ बबलू के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया । पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने अपना गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजीव रंजन मेहता के निधन से कांग्रेस ने एक सच्चा सिपाही खो दिया । उनके निधन से कांग्रेस की बड़ी क्षति हुई है जिसकी। पूर्ति तत्काल संभव नही । शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस कठीन घड़ी में उनके परिजनों धैर्य व सहन शक्ति प्रदान हो इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई । मौके पर प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाह प्रदेश सचिव बिनोद सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव, आबिद अंसारी, जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी वरिष्ठ कांग्रेसी दिगम्बर प्रसाद मेहता, राजू चौरसिया, अजय गुप्ता, रेणू कुशवाहा, सलीम रजा, बाबर अंसारी, सदरूल होदा, नरेश गुप्ता, मनसुर आलम, अनिल कुमार भुईंया, बेबी देवी, कोमल कुमारी, मनिषा टोप्पो, रिंकु कुमार, नौशाद आलम, अजय प्रजापति, एनए चौधरी, जय कुमार महतो, अनिल कुमार राय, गिरजा शंकर, निशा देवी, आरती कुमारी, कंचन कुमारी, रीणा कुमारी, मुंदरी देवी, दुलारी देवी, शांति देवी, सुजाता कुमारी, उदय कुमार, रूणा देवी, कौशल्या देवी, विणा देवी, महादेव प्रसाद मेहता के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post