Top News

मोटरसाइकिल दुघर्टना में एक की मौत व एक गंभीर रूप से घायल

परिजनो ने 13 माइल के पास शव को रखकर किया सड़क जाम,की मुआवजे की मांग 

आशीष कुमार साव 

बड़कागांव :- प्रखंड के तेरह माईल से पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना जाने वाली ट्रांसपोर्टिंग सड़क में गेट नंबर 4 के पास करीब 11:30 रात्रि में हाईवा गाडी से दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत होने की बात कही जा रही है, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान राजु महतो पिता उगन महतो उम्र लगभग 32 वर्ष बसरिया मुहल्ला बड़कागांव के निवासी के तौर पर हुई। इसकी सूचना परिजनों को सुबह मिली रात में काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।वहीं मृतक के परिजन शव को तेरह माईल में रखकर सड़क जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे घटनास्थल पर बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता व जनप्रतिनिधि पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध पर सहमति बनी की पब्लिक व सवारी गाड़ियों का आवागमन पर रोक नहीं लगाया जाए और सिर्फ कोल ट्रांसपोर्टिंग गाडियां को जाम किया जाए।वहीं घटना की खबर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को मिलते ही तेरह माईल पहुंची तथा प्रशासन से बात की। वहीं खबर लिखे जाने तक ट्रांसपोर्टिंग कंपनी तथा परिजनों के बीच मुआवजे को लेकर बातचीत जारी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post